जैतपुर: डीजल नहीं मिलने पर पेट्रोल पंप फूंकने की धमकी, बंदूक से बड़ी वारदात की चेतावनी
शहडोल के जैतपुर क्षेत्र स्थित कमता पेट्रोल पंप संचालक ने एक युवक पर डीजल नहीं देने पर गाली-गलौज, ब्लैकमेलिंग और धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत में पंप बंद कराने, आग लगाने और बंदूक से बड़ी घटना करने की चेतावनी देने की बात कही गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वीडीओ शनिवार दोपहर दो बजे सामने आया है।