पटना ग्रामीण: ईस्ट SP ने प्रेस वार्ता में अस्पताल संचालक पर हुए गोलीबारी मामले का खुलासा किया, जख्मी निकला मास्टरमाइंड, एक गिरफ्तार
राजधानी पटना के चित्रगुप्त नगर थाना अंतर्गत एक होटल में 16 सितंबर को एक निजी अस्पताल के संचालक पर गोलीबारी में पटना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस की जांच में चौंकाने वाले रहस्य सामने आए हैं। अस्पताल संचालक ने दोस्त को फंसाने को लेकर खुद पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिलवाया था. पटना पुलिस ने कृष्ण कांत चौधरी उर्फ दीपक चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है।