पटना ग्रामीण: पटना में मंत्री संतोष सुमन ने लालू प्रसाद यादव पर पलटवार किया, कहा- उन्होंने हमारी पहचान पर सवाल उठाया है
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को लेकर बयान देते हुए कहा था कि वह जीतन मांझी नहीं जीतन शर्मा हैं। इसे लेकर बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने हमारी आइडेंटिटी पर सवाल उठाया है। मौके पर उन्होंने लालू प्रसाद यादव के बयान के खिलाफ अपनी नाराजगी भी जाहिर की है।