गौंची: जिले में जनवरी से मार्च महीने तक 103 मुकदमे दर्ज कर 163 साइबर ठगों को किया गिरफ्तार, CP ने दी जानकारी
जिले में जनवरी से मार्च महीने तक 103 मुकदमे दर्ज कर 163 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आयुक्त ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि साइबर फ्रॉड अक्सर लालच के कारण होता है। साइबर ठग तुरंत कम रेट पर लोन देने, विदेश भेजने के नाम पर व कई लालच के नाम पर ठगी करते हैं।