पाटन: कटंगी निदान फॉल में घूमने के लिए आए दो युवक जलस्तर बढ़ने से फंसे, देर रात वन विभाग और पुलिस विभाग की टीम ने निकाला
कटंगी के निदान फॉर्म में घूमने के लिए आए दो युवक जल स्तर बढ़ने से उसमें फंस गए। इसके बाद वन विभाग की और पुलिस विभाग की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया और सोमवार मंगलवार की दरम्यानी रात लगभग 12:00 बजे दोनों को बाहर निकाल लिया।बताया जाता है कि वह आधार ताल के रहने वाले थे और अपने दोस्तों के साथ कटंगी के निदानफॉल घूमने आए थे फिलहाल इन्हें सुरक्षित निकाल लिया है।