इकौना: कटरा सांसद आवास पर शिकायतें लेकर पहुंचे फरियादी, समस्याएं सुन विभागीय अधिकारियों को निराकरण हेतु सांसद ने दिए निर्देश
कटरा सांसद आवास पर अलग-अलग क्षेत्र से अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे फरियादियों की सांसद राम शिरोमणि वर्मा के द्वारा एक-एक कर समस्याएं सुनी गई।वहीं जिनकी समस्याएं सुनी गई तत्काल संबंधित विभागीय अधिकारियों को उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए फोन से सांसद ने निर्देशित भी किया। ताकि समय से सभी फरियादियों की समस्याओं का निराकरण हो सके।