देवबंद: कावड़ यात्रा को लेकर जारी आदेश का देवबंद के विकास त्यागी ने किया स्वागत,बोले इससे सांप्रदायिक घटनाओं पर लगेगा अंकुश
जनपद सहारनपुर में 22 जुलाई से कावड़ यात्रा शुरू होने वाली है। शासन के आदेश के बाद कावड़ यात्रा वाले मार्गो पर खाने-पीने व दुकान लगाकर फल बेचने वाले दुकानदारों को अपने-अपने नाम लिखवाने होंगे। देवबन्द निवासी बजरंग दल के नेता विकास त्यागी ने इस फैसले को स्वागत योग्य फैसला बताया है। उनका कहना है कि यह कानून देश मे लागू होना चाहिए।