भोरे: भोरे थाना पुलिस ने SC/ST एक्ट के दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, 22 अक्टूबर को थाने में मामला हुआ था दर्ज
भोरे थाना की पुलिस ने सोमवार की देर शाम बलवा गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एससी-एसटी एक्ट के दो अभियूक्तों को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे पुलिस के अनुसार 22 अक्टूबर 2025 को भोरे थाना में एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था। तब से अभियुक्त फरार चल रहे थे। गिरफ्तार दोनों अभियुक्त थाना क्षेत्र के बलवा निवासी बताए जा रहे है।