गुना में एक्सचेंज के पास बमोरी विधायक ऋषि अग्रवाल ने 2 जनवरी को जन्मदिन पर नवाचार किया। जरूरतमंद गांव और शहर के पढ़ने वाले बच्चों के लिए निशुल्क लाइब्रेरी शुरू की। कहा, ऐसे बच्चे जो फीस नहीं दे पाते कंपटीशन की तैयारी कर रहे है, उन बच्चों को मदद मिलेगी। वही जरूरतमंद और थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए जन्मदिन पर विधायक ने निशुल्क शिविर लगाकर रक्तदान किया।