कोलायत: भोलासर में ट्यूबवेल के कमरे का ताला तोड़कर सर्विस लाइन व कनेक्शन वायर की चोरी, गजनेर थाने में दर्ज हुआ परिवाद
गजनेर थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक एक बार फिर सामने आया है। भोलासर गांव में स्थित एक खेत के ट्यूबवेल से सामान चोरी होने का मामला दर्ज हुआ है, जिससे क्षेत्र के किसानों में चिंता बढ़ गई है।भोलासर निवासी विक्रम सिंह पुत्र भंवर सिंह ने गजनेर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उनका खेत भोलासर चौहानान रोही में स्थित है।