जांजगीर चांपा की मुलमुला पुलिस ने बाइक की चोरी करने वाले आरोपी बनवारी यादव को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, समीर कुमार मेहर ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसके बाइक को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है. पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया था और जांच में जुटी हुई थी।