पूर्णिया पूर्व: जिला परिषद सदस्य ने खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री के धमदाहा आवास पर मिलकर विभिन्न समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन
क्जिला परिषद सदस्य राजीव सिंह ने खाद एवं उपभोक्ता मंत्री लेसी सिंह से मिलकर अपने क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया साथ हीं ज्ञापन दिया। जिसमें मुख्य रूप से रानीपतरा बाजार के मदरसा का चयन सौंदरीकरण योजना के तहत हुआ था जो कार्य अभी तक नहीं हुआ है, दूसरा मटिया खाको बारी महादलित टोला से कब्रिस्तान तक के पथ के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर ज्ञापन सौंपा।