पूर्णिया पूर्व: मंत्री व पूर्व सांसद ने चंपानगर में गणेश पूजा महोत्सव के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया उद्घाटन
पूर्णिया जिले के चंपानगर दुर्गा मंदिर परिसर में गणेश पूजा के महोत्सव पर नययुवक संघ चंपानगर के तत्वाधान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्णिया के पूर्व सासंद संतोष कुशवाहा व मंत्री लेशी सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर व फीता काट कर किया।इससे पूर्व विघ्नहर्ता की पूजा कर जिले वासियों के लिये सुख शांति और समृद्धि की कामना किया।