पूर्णिया पूर्व: ओरलाहा गांव के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोग हुए घायल GMCH में भर्ती
मधेपुरा जिले के आलमनगर थाना क्षेत्र के तिलकपुर गांव के गौरव कुमार मंटू कुमार दोनों युवक अपने बाइक पर सवार होकर ओरलाहा गांव से कसमरा जा रहे थे। बरहड़ा कोठी थाना क्षेत्र के अरबनना गांव के फूलचन मंडल के पुत्र करण मंडल अपने बाइक पर सवार होकर बरहड़ा कोठी से अरबनना गांव जा रहे थे। ओरलाहा गांव के समीप दो बाइक के आमने-सामने हुई टक्कर। घायलों को GMCH में किया भर्ती।