राजपुर: NH-343 बना मुसीबत, बारिश में डूबे लोगों के आशियाने
बलरामपुर जिले के राजपुर में हुई मूसलाधार बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। नेशनल हाईवे-343 के किनारे बसे कई घरों में घुटनों तक पानी भर गया, जिससे लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। हालात ऐसे हैं कि लोग बर्तन और टुल्लू पंप की मदद से घरों से पानी बाहर निकालने में जुटे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि नेशनल हाईवे निर्माण में बरती गई लापरवाही और उचित ज