राशमि: राशमी में नवीन अस्पताल का भूमि पूजन, 17 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा 50 बेड का अस्पताल
कस्बे के उपरेड़ा रोड पर नवीन अस्पताल का भूमि पूजन और शिलान्यास किया गया। कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर ने मुख्य अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम में शिरकत की। यह 50 बेड का अस्पताल करीब 17 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना है। विधायक जीनगर ने इस अवसर पर कहा कि राशमी में भाजपा सरकार के कार्यकाल में इस अस्पताल