बिछिया: तालाब की साफ़-सफाई कर जल संरक्षण का दिया संदेश
24 अप्रैल, शुक्रवार सुबह 9:00 बजे जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल शक्ति से नव भक्ति कार्यक्रम के तहत ग्राम सतपहरी माल में तालाब की साफ सफाई का कार्य किया गया l इस पहल का मुख्य उद्देश्य जल स्रोतों का संरक्षण और ग्रामीणों में जल के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा l इस कार्यक्रम में संबंधित अधिकारी मौजूद रहे और उन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई l