कासगंज: कोतवाली सोरों पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
कासगंज जिले के एसपी ओम प्रकाश सिंह के निर्देश पर जिले में 48 घंटे का अपराधियों को पकड़ने का अभियान चला। जिसमे कोतवाली सोरों पुलिस ने न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद भी न्यायालय में पेश नही हो रहे दो वारंटी गिरफ्तार किए है। वहीं पुलिस ने दोनो वारंटियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा है।