👉 "मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत में महिलाओं एवं बालिकाओं को साइबर व महिला सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक-”
➡️ पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के क्रम में आज दिनांक 17.06.2026 को थाना नवाबगंज की मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम द्वारा थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जागरूक किया गया।
इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा एवं सहायता हेतु संचालित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे वूमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, पुलिस हेल्पलाइन-112, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102/108 तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन-1930 की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही उन्हें साइबर अपराधों से बचाव के उपायों एवं नए आपराधिक कानूनों के संबंध में भी अवगत कराया गया।
टीम द्वारा उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गई ।
Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jun 17, 2026