कोडरमा: कोडरमा में श्री श्याम सेवा मंडल के वार्षिक महोत्सव के लिए भूमि पूजन, 20 जनवरी को कन्हैया मित्तल देंगे प्रस्तुति
ब्लॉक मैदान में श्री श्याम सेवा मंडल के तत्वावधान में आयोजित होने वाले वार्षिक महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आयोजन स्थल पर विधिवत भूमि पूजन के साथ पंडाल निर्माण एवं सजावट कार्य का शुभारंभ किया गया। भूमि पूजन का विधि-विधान से आयोजन पुजारी गौतम पाण्डेय ने कराया।