कोडरमा: बसंत महोत्सव मनाने को लेकर श्री राम संकीर्तन मंडल की बैठक सम्पन्न, मुन्ना भदानी बने संयोजक
नगर की धार्मिक संगठन श्री राम संकीर्तन मंडल के तत्वाधान में झुमरीतिलैया के श्री सत्यनारायण मंदिर में बसंत महोत्सव मानने को लेकर बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल के अध्यक्ष बसंत गुप्ता, व संचालन राकेश कपीसीमे ने किया। अध्यक्षता कर रहे बसंत गुप्ता ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बसंत महोत्सव धूम- धाम से मनाया जायगा।