कोडरमा: मकर संक्रांति पर श्री कोडरमा गौशाला में तुलादान का पुण्य अवसर, 14-15 जनवरी को विशेष आयोजन
श्री कोडरमा गौशाला समिति के कार्यकारी सचिव अरुण कुमार ने जानकारी दी कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मकर संक्रांति के पावन अवसर पर श्री कोडरमा गौशाला परिसर में तुलादान की विशेष व्यवस्था की गई है। इस आयोजन के तहत श्रद्धालु तराजू पर बैठकर अपने वजन के बराबर गुड, चोकर, हरा चारा सहित अन्य पशु आहार का दान कर पुण्य के भागी बन सकते हैं।