पटना ग्रामीण: पटना: बाईपास थाना क्षेत्र में कारोबारी के घर लाखों की चोरी, जगन्नाथ पुरी से लौटने पर टूटा मिला ताला
पटना के बाईपास थाना क्षेत्र में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। स्टार हॉस्पिटल के पास कारोबारी कृति सौरभ के घर अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, लाखों रुपये नगद और एक घरेलू गैस सिलेंडर चोरी कर लिया। परिवार 27 मार्च को जगन्नाथ पुरी दर्शन के लिए गया था। दर्शन के बाद लौटने पर बुधवार को घर का मुख्य दरवाजा टूटा मिला और अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था