मुज़फ्फरनगर: वेतन रोकने और उत्पीड़न के आरोपों से घिरे मुजफ्फरनगर BSA, प्रधान लिपिक ने बीएसए के खिलाफ धरना दिया, लगाए गंभीर आरोप
मुजफ्फरनगर के बीएसए कार्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब प्रधान लिपिक और कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार खुद बीएसए संदीप कुमार के खिलाफ धरने पर बैठ गए। अशोक कुमार ने वेतन रोकने, उत्पीड़न और गैरकानूनी ट्रांसफर के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि एक साल से वेतन नहीं मिला और कार्यालय में बैठने तक नहीं दिया जा रहा। मामले की शिकायत डीएम और एसएसपी से भी की