सागर नगर: मोती नगर पुलिस ने धर्मश्री इलाके में जुआ खेलते 6 जुआरी किए गिरफ्तार, नगद रुपए और ताश की पत्तियां जब्त
रविवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली थी कि धर्मश्री क्षेत्र में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और छह आरोपियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया।मौके से 1350 रुपये नगद एवं ताश की पट्टियां जब्त की गईं। आरोपियों पर जुआ अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।