प्रतापगढ़: नीमच नाका तिराहे पर कार-स्कूटी की टक्कर के बाद बवाल, मारपीट और तोड़फोड़ के आरोप, 16 नामजद
प्रतापगढ़ शहर के नीमच नाका तिराहे पर देर रात क्रेटा कार और स्कूटी की टक्कर के बाद दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट और तनाव की स्थिति में बदल गया। हादसे में स्कूटी चालक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं कार चालक हर्षवर्धन ग्वाला भी मारपीट में घायल होने के बाद अस्पताल पहुंचा। जानकारी के अनुसार घटना रात कर