जलालाबाद: गांव डोलपुर में गाली गलौज को लेकर हुआ विवाद, दबंग ने युवक को डंडों से पीटा, हुआ घायल
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद के गांव डोलपुर निवासी मोहित ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बीते दिन की शाम वह अपनी चौपाल पर जा रहा था ।तभी गांव के ही धीरज ने उनके साथ गाली गलौज किया ।जब उसने विरोध किया तभी धीरज ने डंडों से उसे पीट दिया।जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने तहरीर लेने के बाद मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया और अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।