घाघरा: देवाकी गांव में तस्करों ने 8 आदिवासी किसानों से 19 मवेशियों की ठगी की, पीड़ितों ने दी जानकारी
Ghaghra, Gumla | Apr 16, 2026 घाघरा थाना क्षेत्र के देवाकी गांव से आठ आदिवासी किसानों से पशु तस्करों द्वारा 19 मवेशियों को ठग कर ले जाया गया और उन्हें पैसा नहीं दिया गया। पीड़ित किसानों ने बताया कि विगत 14 जनवरी को गांव के 8 किसानों को पशु तस्करों ने चालाकी से अपने जाल में फसाया और 19 बैल और गाय लेकर फरार हो गए।तस्करों ने दो दिनों में पैसा का भुगतान का भरोसा दिया था लेकिन आज तक नहीं दिया