खाद्य सुरक्षा विभाग ने विभिन्न प्रतिष्ठानों पर की छापामार कार्रवाई
एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री कराई नष्ट एवं पूरक पोषण कार्यक्रम के तहत की जांच
कलेक्टर भिण्ड एवं अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती कारण सेंगर ने अटेर रोड़ व रेलवे स्टेशन के पास स्थित दुकानों की चलित खाद्य प्रयोगशाला के माध्यम से जांच की। श्रीमती किरण सेंगर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दिनांक 21 सितम्बर 2026 को अटेर रोड पर स्थित रामरूप राठौर किराना, अजय किराना, दीपक किराना, शिवम किराना से दाल, सौंफ, जीरा, शक्कर, काली मिर्च, मसाले, चाय, बिस्कुट आदि की गुणवत्ता की जांच चलित प्रयोगशाला के माध्यम से की।
अटेर रोड पर स्थित कल्लू हलवाई व पप्पू हलवाई की दुकानों से मावा बर्फी, सोनपापड़ी, मिल्क केक, लड्डू, मसाले, बेसन, मैदा, शक्कर, मावा आदि की गुणवत्ता की जांच कु. आरती शिवहरे लैब केमिस्ट ने चलित प्रयोगशाला में जांच की। जांच के दौरान शिवम किराना पर नमकीन, स्नैक्स एवं मीठी सुपारी के 86 पैकेट एक्सपायरी डेट के पाए जाने पर टीम ने मौके पर नष्ट कराया। टीम ने कल्लू हलवाई की दुकान पर उपस्थित कर्मचारियों को खाद्य सुरक्षा के नियमों का पालन करने का प्रशिक्षण दिया साथ ही आम नागरिकों को खाद्य पदार्थों में मिलावट को पहचान के तरीके बात कर जागरूक किया।
श्रीमती किरण सेंगर ने पूरक पोषण कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 22 सितम्बर 2026 को कुशवाह कॉलोनी वार्ड नंबर 36 में श्रीमती रेखा श्रीवास्तव संचालिका के आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को वितरित किए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की जांच कर भोजन की गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिए। श्रीमती किरण सेंगर ने पीएम श्री शासकीय माध्यमिक विद्यालय एसएएफ बटालियन में श्रीकृष्णा स्व सहायता समूह द्वारा बनाए गए मिड डे मील का निरीक्षण किया एवं ने मिड डे मील में प्रयोग होने वाले खाद्य पदार्थों नमक, मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, सरसों के तेल के नमूने जांच वास्ते एकत्र किए।
कु.आरती शिवहरे ने पीएम श्री शासकीय माध्यमिक विद्यालय एसएएफ बटालियन भिण्ड, शासकीय विद्यालय डिडी खुर्द तथा आंगनबाड़ी केंद्र कुशवाह कॉलोनी भिण्ड में उपस्थित बच्चों को मिलावट पहचान के सरल तरीके बताकर मिलावट के प्रति जागरूक किया।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind