धौलपुर: पशुओं को क्रूरता पूर्वक ले जाते 11 जनों को पुलिस ने भरतपुर बाईपास से किया गिरफ्तार
सदर थाना पुलिस ने बुधवार शाम बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। पशुओं को क्रूरता पूर्वक बूचड़खाने लेकर जा रहे 11 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सदर थाना कार्यवाहक गिरवर सिंह ने बताया कि पशु तस्करों के खिलाफ एसपी सुमित मेहरड़ा के निर्देशन में नाकाबंदी की जा रही थी।इस दौरान पशुओं की बूचड़खाने लेकर जाते 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंन बताया