धौलपुर: कलेक्ट्रेट सभागार में ऊर्जा मंत्री ने विद्युत विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश दिए
धौलपुर दौरे पर पहुंचे ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने जिला कलेक्ट्रेट सभागार में विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी,एसपी सुमित मेहरना भी मौजूद रहे। ऊर्जा मंत्री ने धौलपुर में बिजली चोरी रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धौलपुर का ट्रांसमिशन सिस्टम खराब है। इसमें सुधार की जरूरत है। जीएसएस को 400 केवी का करने के लि