अरवल: अरवल पुलिस ने एक देशी कट्टा के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Arwal, Arwal | Mar 20, 2024 अरवल पुलिस द्वारा एक देशी कट्टा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि कुर्था क्षेत्र के खेमकरण सराय स्थित कमलेश यादव का पुत्र दीपक कुमार अपने घर में देशी थ्रीनट आर्म्स एवं गोली छिपाकर रखा था । प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार भील के निर्देशानुसार थानाध्यक्ष कुर्था , सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया । टीम के द्वारा खेमकरण सराय स्थित कमलेश यादव के घर छापेमारी कर दीपक कुमार के पास से एक थ्रीनट हथियार एवं चार जिंदा कारतूस बरामद कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।