अरवल: प्राथमिक स्कूल रामनगर में प्रार्थना के दौरान भवन का छज्जा गिरने से एक छात्रा हुई घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Arwal, Arwal | Mar 20, 2024 रामनगर प्राथमिक विद्यालय में प्रार्थना के दौरान विद्यालय का छज्जा गिरने से छात्रा गंभीर रूप से जख्मी शिक्षकों के द्वारा उसे सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार विद्यालय का भवन वर्षों से जर्जर है, कई बार विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा विद्यालय निर्माण के लिए विभाग को लिखित रूप से शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन अब तक विभाग की अनदेखी के कारण विद्यालय का निर्माण नहीं कराया गया जिससे आए दिन छज्जा गिरकर छात्र-छात्राएं जख्मी हो रहे हैं। विद्यालय का भवन इतना जर्जर है कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। वही घायल छात्रा निकी कुमारी पिता अभिमन्यु पंडित है।