अरवल: अरवल पुलिस ने 72 घंटे के अंदर लूट कांड का किया सफल उद्भेदन, 4 गिरफ़्तार
Arwal, Arwal | Mar 20, 2024 अरवल पुलिस 72 घंटे के अंदर लूट कांड का किया सफल उद्भेदन 16.03.2024 को मुन्ना कुमार , पिता - लाल बिहारी साव , ग्राम - पिपरा , थाना - अरवल , जिला - अरवल जो पतंजली प्रोडक्ट का सप्लायर है करपी एवं शहरतेलपा बाजार में पतंजलि प्रोडक्ट के सप्लाई का पैसा कलेक्शन कर बैदराबाद जा रहा था, इसी बीच में महावीरगंज मोड़ के पास दो मोटरसाईकिल पर सवार चार व्यक्ति टैम्पु को रोक कर मुन्ना कुमार के पास से पतंजली प्रोडक्ट का कलेक्शन किया हुआ कुल 30000 / -रूपया लूट लिया था। अज्ञात अपराधकर्मियों का पता लगाने हेतु तत्काल पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार भील के नेतृत्व में एक टीम गठित कर त्वरित अनुसंधान प्रारम्भ किया गया । इस दौरान घटना में शामिल चार अभियुक्त रौशन कुमार उम्र 24 वर्ष श्रीकांत कुमार उम्र 22 वर्ष,फनीस कुमार उम्र 20 वर्ष एवं संदीप कुमार उम्र 22 वर्ष इन सभी को गिरफ्तार किया गया है।