एटा: रिजोर कस्बे के पास बोलेरो और टेंपो में हुई भिड़ंत, 25 वर्षीय युवक हुआ घायल
Etah, Etah | Feb 18, 2024 रिजोर कस्बे के पास बोलेरो और टेंपो में भिड़ंत हो गई जिसमें 25 वर्षीय एक युवक घायल हो गया है। टेंपो कस्बा की तरफ से आ रहा था। इस घटना में दीपक पुत्र राकेश घायल हुआ है। दीपक सिकंदरपुर थाना रिजोर के अंतर्गत का रहने वाला है जिसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।