कसिया: बांसगांव नैनहा टोला के पास पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, पुलिस कार्रवाई में जुटी
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गांव बांसगांव नैनहा टोला के पास पेड़ से कपड़े के फंदे से एक युवक का शव लटकता हुआ देख राहगीरों की मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गयी। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुँची विशुनपुरा थाने की पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और उसकी पहचान शुरू कराई। लेकिन शव का पहचान नहीं हो पाने के कारण पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी कर शव को पीएम के लिए भेजी