आसीन्द: आसींद में महिला सुरक्षा पर कार्यशाला, सशक्तिकरण और योजनाओं से जोड़ने पर दिया गया जोर
आसींद। सीडीपीओ कार्यालय में बुधवार को 'पायलट आदर्श जीवन लोक उत्थान समिति' के तहत महिला सुरक्षा पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसका उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना, अधिकारों की रक्षा करना और उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ना था।