मांगरौल: रिंझिया गांव में एक युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन किया, बारां रेफर
Mangrol, Baran | Mar 27, 2025 मांगरोल क्षेत्र के रिंझिया गांव में एक युवक ने विषाक्तपदार्थ का सेवन कर लिया। उप जिला चिकित्सालय मांगरोल के पीएमओ डॉ सौभागमल मीणा ने गुरुवार शाम 7:00 ने बताया कि देवराज पुत्र पप्पू लाल सहरिया उम्र 20 वर्ष ने विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से अचेत हो गया। उसे उसके परिजन अचेत अवस्था में उप जिला चिकित्सालय मांगरोल लेकर आए।