दांतारामगढ़: खाटूश्यामजी में जल झूलनी एकादशी पर भगवान पांच पालकियों में सवार होकर नगर भ्रमण के लिए निकले
सीकर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटूश्यामजी में बुधवार से बाबा श्याम का दो दिवसीय मासिक मेला शुरू हुआ। वहीं जलझूलनी एकादशी पर खाटूश्यामजी में पांच मंदिरों की अलग-अलग पालकियों में सवार होकर भगवान नगर भ्रमण को निकले। एकादशी के चलते खाटूश्यामजी में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। इस दौरान दिनभर खाटू नगरी बाबा श्याम के जयकारों से गूंजती रही।