नकुड: मोहल्ला जोगियान निवासी चार वर्षीय बालक मदरसे से लौटते समय लापता, पुलिस ने तलाश कर परिजनों को सौंपा
नकुड़ में मदरसे से छुट्टी होने के बाद घर लौट रहे चार वर्षीय बालक समर पुत्र सलमान के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों में हडकंप मच गया। परिजनों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने आपरेशन मुस्कान के तहत बालक को कुछ ही घंटों में बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।