फिरोज़ाबाद: बीएसए ने विकास खंड नारखी में किया औचक निरीक्षण, 5 विद्यालयों में लापरवाही उजागर, सभी को जारी किए नोटिस
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय ने विकास खण्ड नारखी के पांच विद्यालयों का बुधवार सुबह 10 बजे करीब औचक निरीक्षण किया, जहां अधिकांश विद्यालयों में कम उपस्थिति, ड्रेस अनुशासन की कमी, गंदे शौचालय, रंगाई-पुताई न होना और कम्पोजिट ग्रांट व्यय का विवरण दीवार पर न लिखा होना जैसी लापरवाहियाँ मिलीं।