बास्तानार: जनजातीय गौरव समाज बस्तर संभाग द्वारा आईजी सुंदरराज पी. का नागरिक सम्मान किया जाएगा
जनजातीय गौरव समाज, बस्तर संभाग के तत्वावधान में शनिवार को नागरिक अलंकरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर बस्तर पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. के. को उनके उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा।यह सम्मान समारोह डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी टाउन हॉल, जगदलपुर में शनिवार को दोपहर 12:00 बजे आयोजित होगा।