बहेड़ी: सिली जागीर गांव में जहरीले पदार्थ के सेवन से युवक की मौत के मामले में पिता-पुत्र एवं अन्य के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
बहेड़ी थाना क्षेत्र के सिली जागीर गांव में बीती 14 अप्रैल को युवक अखलाक अहमद की जहरीले पदार्थ के सेवन से हुई मौत के मामले में अब मृतक युवक के भाई आफाक हुसैन ने तीन लोगों पर जमीन के फर्जी इकरारनामे और लगातार दबाव बनाए के आरोप लगाते हुए उसके भाई को आत्महत्या करने को मजबूर करने के आरोप लगाते हुए बहेड़ी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।