करतला: कनकेश्वर धाम में असामाजिक तत्व गुलेल से प्रवासी पक्षियों को कर रहे हैं घायल
Kartala, Korba | Jul 7, 2025 कोरबा जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर स्थित कनकेश्वर धाम, कनकी में हर साल मॉनसून के आगमन के साथ सैकड़ों प्रवासी पक्षी पहुंचते हैं। ये विदेशी मेहमान यहां शिव मंदिर परिसर के पेड़ों पर बसेरा बनाते हैं, प्रजनन करते हैं, और कुछ महीनों बाद अपने बच्चों के साथ वापस लौट जाते हैं। स्थानीय लोग इन्हें मानसून का संदेशवाहक मानते हैं और श्रद्धा से देखते हैं।