महोबा: लंघानपुरा मुहाल में मंदिर जा रहे वृद्ध की अचानक रास्ते में गिरकर हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
Mahoba, Mahoba | Apr 4, 2026 महोबा के थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के लंघानपुरा मुहाल निवासी 89 वर्षीय हरस्वारूप घर से मंदिर दर्शन और पूजा पाठ करने जा रहे थे। तभी रास्ते में अचानक तेज बारिश होने से बुजुर्ग फिसलकर गिर गए और अचेत हो गए। परिजन आनन फानन में उन्हे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने चिकित्सीय परीक्षण करते ही मृत घोषित कर दिया।वृद्ध कि मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।