दतिया नगर: गलियों में हूटर बजाकर घूम रहा वाहन चालक पकड़ा गया, ₹3000 का जुर्माना वसूला
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कार क्रमांक MP07ZM2649 का चालक अपनी कार में तेज ध्वनि वाला अवैध हूटर लगाकर शहर के चौराहों एवं सार्वजनिक मार्गों पर रौब दिखाते हुए घूमता दिखाई दिया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए थाना कोतवाली पुलिस द्वारा तत्काल जांच कर वाहन चालक की पहचान की गई तथा उसके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई।