कानपुर: परेड में जहां हुआ था दंगा, वहां पुलिस ने की मॉक ड्रिल, रबर बुलेट और आंसू गैस के गोले दागे
कानपुर महानगर में पूर्व में हुए दंगों को ध्यान में रखते हुए कानपुर पुलिस कमिश्नरेट ने रविवार 3 बजे अति संवेदनशील क्षेत्र परेड नई सड़क पर दंगा नियंत्रण अभ्यास किया। इस दौरान पुलिस ने किसी भी संभावित अराजक स्थिति से निपटने की अपनी तैयारियों को परखा और दुरुस्त किया।