कानपुर: ईपीएफ 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति की मासिक बैठक में पेंशनर्स ने प्रदर्शन किया, न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की मांग की
इपीएफ 95 संघर्ष समिति की मासिक बैठक में पेंशनर्स ने रविवार 2 बजे प्रदर्शन किया। समिति की मासिक बैठक में पेंशनर्स ने न्यूनतम पेंशन रुपये 7500 प्लस डीए और निशुल्क चिकित्सा सुविधा की मांगें मंजूर होने तक आखिरी दम तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। हालांकि नेताओं ने सफलता के करीब होने का दावा किया।