ग्वालियर गिर्द: रवि बनकर समीर खान ने फंसाया, प्यार के जाल में फंसाकर किया शोषण और दी धमकी
शनिवार दोपहर 2:30 बजे ग्वालियर से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां एक युवक ने अपनी पहचान छुपाकर पहले एक विधवा महिला को प्रेम जाल में फंसाया, फिर शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। जब सच्चाई सामने आई, तो आरोपी ने महिला को जान से मारने और अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी।