रैणी: अलवर के भणकपुरा में 11 हजार वोल्ट के करंट से युवक झुलसा, उसकी हालत खतरे से बाहर
Reni, Alwar | Jun 8, 2026 अलवर। रैणी थाना क्षेत्र के भणकपुरा गांव में रविवार शाम अंधड़ के बाद बिजली तार जोड़ते समय 41 साल का रतनलाल 11 हजार वोल्ट के करंट की चपेट में आ गया। तार जोड़ते वक्त प्लास में कट होने के कारण उसे जोरदार झटका लगा और वह नीचे गिर पड़ा। इससे उसके दोनों हाथ और कमर का हिस्सा झुलस गया।